jharkhand rajya sabha election 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, NDA और महागठबंधन ने जीत का किया दावा

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान के दिन राजनीतिक गतिविधियां चरम पर रहीं. महागठबंधन और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के समर्थन में विधायक चाणक्य बीएनआर से एकजुट होकर विधानसभा के लिए रवाना हुए, जब

By Vaibhaw Vikram
झारखंड राज्यसभा चुनाव: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, NDA और महागठबंधन ने जीत का किया दावा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज मतदान होना है और इसे लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. मतदान से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति में जुटे हुए हैं. सुबह से ही रांची के विभिन्न होटलों और राजनीतिक ठिकानों पर गतिविधियां तेज रहीं.

महागठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और गठबंधन के अन्य नेता चाणक्य बीएनआर होटल से झारखंड विधानसभा के लिए रवाना होने की तैयारी में जुटे दिखे. सुबह आठ बजे सभी विधायकों को लेकर विधानसभा के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम तय किया गया. गठबंधन के सभी विधायक एक ही बस में सवार होकर विधानसभा पहुंचने वाले हैं.

वहीं दूसरी ओर एनडीए खेमे में भी चुनावी उत्साह देखने को मिला. रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे एनडीए विधायक विधानसभा के लिए रवाना हो गए हैं. सुबह करीब 8:30 बजे 24 विधायकों को लेकर बस विधानसभा के लिए निकली. सभी विधायक सीधे मतदान स्थल झारखंड विधानसभा पहुंचे. वहीं 9 बजे से चुनाव शुरू हो गया है. अभी तक किसी भी विधायक ने वोट नहीं डाला है. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी पर्यवेक्षक और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा भी विधानसभा पहुंचे. राज्य के मंत्री सुदीव सोनू, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर और भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बावरी समेत कई प्रमुख नेता भी विधानसभा परिसर में मौजूद हैं.

एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी भी विधानसभा पहुंचे गए हैं. भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर बावरी ने दावा किया कि एनडीए जिस उम्मीदवार को समर्थन दे रहा है, उसकी जीत शत-प्रतिशत तय है. उन्होंने कहा कि उनके उम्मीदवार को 35 वोट मिलने की उम्मीद है.

वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक जनार्दन पासवान ने भी एनडीए उम्मीदवार की जीत का दावा करते हुए कहा कि परिणाम उनके पक्ष में आएगा. राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों खेमों की ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं. अब सभी की निगाहें मतदान प्रक्रिया और मतगणना के बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो झारखंड की राजनीति में नए समीकरण तय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवा चलने की संभावना

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई