झारखंड में मौसम ने बदली चाल, कई जिलों में तेज हवा और बारिश तो कुछ जगहों पर 43 डिग्री तक तापमान

By Vaibhaw Vikram
झारखंड में मौसम ने बदली चाल, कई जिलों में तेज हवा और बारिश तो कुछ जगहों पर 43 डिग्री तक तापमान

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है. कभी झारखंड में मौसम गर्म रह रहा है तो कभी, बारिश हो रही है. वहीं झारखंड में आज का मौसम गर्म रहने की उम्मीद है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं कई जिलों में हल्की  बारिश होने की भी संभावना है. वहीं कई जिलों में गर्मी लोगों को परेशान करेगी. झारखंड के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और नमी वाली हवाओं के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में आज का तापमान सामान्य रह सकता है. राजधानी रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पलामू, गढ़वा और चतरा में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

राजधानी रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला और लोहरदगा में आज शाम के समय गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा दर्ज हो सकती है. वहीं दक्षिणी और मध्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की आशंका है. कुछ जिलों में हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. जिसे देखते हुए रांची स्थित मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.  

राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना होने के बाद भी पलामू प्रमंडल के जिलों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. पलामू, गढ़वा और चतरा में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं आसमान में बादल छाए रहने कि वजह से लोगों को वास्तविक तापमान से 4-5 डिग्री अधिक गर्मी महसूस हो सकती है. वहीं, दक्षिणी-पश्चिमी जिलों रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा में न्यूनतम 23-26°C और अधिकतम अपेक्षाकृत कम 35-38°C रह सकता है.

यह भी पढ़ें: महेशपुर में 9 करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विधायक अमित महतो ने किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल