झारखंड में मौसम का डबल अटैक! 10 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पलामू-गढ़वा में 43°C तक पहुंचेगा पारा

By Vaibhaw Vikram
झारखंड में मौसम का डबल अटैक! 10 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पलामू-गढ़वा में 43°C तक पहुंचेगा पारा

न्यूज1 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आज झारखंड राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं इस दौरान बारिश भी हो सकती है. वहीं आज राज्य का अधिकतम तापमान 36-43°C के बीच रह सकती है. वहीं सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. राज्य का न्यूनतम तापमान  23-28°C के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी जानकारी सभी के साथ साझा की है कि राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, गुमला समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कुछ जिले जैसे पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में गर्मी का असर साफ देखने को मिल सकता है. 

मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा सहित दक्षिण एवं पूर्व झारखंड के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं इस दौरान जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने इस दौरान रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, गुमला और आसपास के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. साथ ही खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े रहने से माना किया है. 

वहीं बताया जा रहा है कि झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में गर्मी का असर साफ देखने को मिल सकती है. बताया जा रहा है कि आज इन जिलों में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. वहीं, गढ़वा और चतरा में भी तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. 
 
वहीं मौसम विभाग ने किसानों को भी आज सतर्क रहने को कहा है. मौसम विभाग ने सभी को सतर्क करते हुए यह कहा है कि वे मौसम को देखते हुए खेतों में जाए. वहीं, आम लोगों को आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से खुले क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है. 

यह भी पढ़ें: पलामू में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल