बसंत पाठक की 47वीं पुण्यतिथि

गांडेय में शहीद बसंत पाठक की 47वीं पुण्यतिथि पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत अंतर्गत जोराराम गांव स्थित शहीद बसंत पाठक के समाधि स्थल पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी द्वारा शहीद बसंत पाठक की 47वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई.

By Ark Sahuliyar
गांडेय में शहीद बसंत पाठक की 47वीं पुण्यतिथि पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

भरत मंडल/न्यूज11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत अंतर्गत जोराराम गांव स्थित शहीद बसंत पाठक के समाधि स्थल पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी द्वारा शहीद बसंत पाठक की 47वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत बसंत पाठक के भतीजे राजकुमार पाठक, गौतम पाठक, मंटू पाठक समेत अन्य पारिवारिक सदस्यों द्वारा समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर की गई. इसके बाद झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव महालाल सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, प्रखंड सचिव मो. शब्बीर, हलधर राय, भैरव प्रसाद वर्मा, ध्रुवदेव पंडित, अमृत लाल पाठक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अगरबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शहीद बसंत पाठक की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा.

इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बसंत पाठक ने शिबु सोरेन  के साथ मिलकर झामुमो को मजबूत करने का काम किया था. उनका संघर्ष आज भी प्रासंगिक है. वे हमेशा दबे-कुचले और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे तथा महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं बसंत पाठक के भतीजे राजकुमार पाठक ने कहा कि गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा उनके सम्मान में बसंत पाठक स्मृति उद्यान का निर्माण कराया गया है, जिसके लिए सभी गांडेयवासी विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. ज्ञात हो कि बसंत पाठक झामुमो के समर्पित कार्यकर्ता थे. 22 जून 1979 की शाम उनकी हत्या कर दी गई थी. तब से प्रत्येक वर्ष झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है. मौके पर  कुंदन पाठक, दशरथ किस्कू, जीतेंद्र मंडल, इंद्रदेव पाठक सहित जिला एवं प्रखंड के दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल