JPSC परीक्षा अनियमितता

JPSC परीक्षा अनियमितता: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते से चौथे दिन भी हुई CID की पूछताछ

14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पूर्व जेपीएससी चेयरमैन एल. ख्यांगते से सीआईडी ने लगातार चौथे दिन भी पूछताछ की.

By Ark Sahuliyar
JPSC परीक्षा अनियमितता: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते से चौथे दिन भी हुई CID की पूछताछ

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पूर्व जेपीएससी चेयरमैन एल. ख्यांगते से सीआईडी ने लगातार चौथे दिन भी पूछताछ की. करीब सात घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद वह सीआईडी कार्यालय से बाहर निकले. जांच के दौरान सीआईडी अधिकारियों ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर एल. ख्यांगते से सवाल-जवाब किए. जांच एजेंसी मामले से जुड़े दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्य लगातार जुटाने में लगी है.

यह भी पढ़ें- बाबूलाल मरांडी की PIL पर सुनवाई, HC ने IA किया मंजूर