एक्शन

जेपीएससी-जेएसएससी कथित गड़बड़ी मामला: सीआईडी की पलामू में बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के घर वारंट लेकर पहुंची टीम

पलामू में दो शिक्षकों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से उनके ठिकानों पर छापेमारी की

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
जेपीएससी-जेएसएससी कथित गड़बड़ी मामला: सीआईडी की पलामू में बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के घर वारंट लेकर पहुंची टीम

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी की टीम ने पलामू जिले में अपनी दबिश तेज कर दी है. बुधवार को सीआईडी और स्थानीय पुलिस के संयुक्त दल ने पलामू में दो शिक्षकों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से उनके ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि, कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी अपने-अपने घरों से नदारद मिले.

कोर्ट से वारंट लेकर पहुंची थी पुलिस

  सीआईडी की टीम कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंची थी. टीम ने मेदिनीनगर के हमीदगंज स्थित सरकारी शिक्षक संतोष कुमार सिंह के आवास और हनुमान नगर निवासी शिक्षक रविशंकर कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की. पलामू पुलिस इस पूरे अभियान में सीआईडी को पूरी मदद मुहैया करा रही है.
पहले भी हो चुकी है इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कागजात की जब्ती
उल्लेखनीय है कि इसी महीने की 3 तारीख को भी सीआईडी और पलामू पुलिस की टीम ने मेदिनीनगर और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्रों में छापेमारी की थी. उस समय पुलिस ने आरोपी शिक्षकों के परिसरों की तलाशी लेते हुए कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज और संदिग्ध कागजात अपने कब्जे में लिए थे..

आरोपी शिक्षक चल रहे फरार, संभावित ठिकानों पर दबिश जारी

फिलहाल, दोनों आरोपी शिक्षक पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हैं. जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके अन्य संभावित ठिकानों और छुपने के स्थानों पर लगातार छापेमारी जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में रेलवे ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल