JPSC कार्यालय घेराव

आज JPSC कार्यालय घेराव: परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेगा युवा 

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में आज JPSC कार्यालय घेराव का ऐलान किया गया है.

By News11 Bharat
आज JPSC कार्यालय घेराव: परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेगा युवा 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में आज, 22 जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जेपीएससी कार्यालय घेराव और मार्च का ऐलान किया है. दोपहर 12 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवा जेपीएससी कार्यालय घेराव करेंगे. यह घेराव जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से प्रारंभ होकर जेपीएससी कार्यालय तक जायेगा. 

JPSC अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा 

बताते चलें कल 21 जुलाई को JPSC अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि JPSC से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच और छापेमारी की कार्रवाई किसी भी तरह से प्रभावित न हो, इसे देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया. 

कल मंगलवार को राजधानी रांची में CID और झारखंड पुलिस की टीम ने JPSC से जुड़े मामले में आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी. जांच एजेंसियां कथित गड़बड़ियों की शिकायतों के आधार पर दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं. जांच जारी है और एजेंसियां मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी हैं. 

इसे भी पढ़ें: आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई