JPSC आंदोलन

JPSC आंदोलन: मुख्यमंत्री आवास छावनी में तब्दील, सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग; कई जगह रूट डायवर्ट 

छात्रों द्वारा सीएम आवास घेराव की संभावना को देखते हुए एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री आवास तक प्रदर्शनकारियों को पहुंचने से रोकने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. 

By Dipali Kumari
JPSC आंदोलन: मुख्यमंत्री आवास छावनी में तब्दील, सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग; कई जगह रूट डायवर्ट 

न्यूज़11 भारत 
राँची/डेस्क: 
JPSC-JSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर राँची में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. इसी बीच अब छात्र आंदोलन के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है. साथ ही 100 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है.

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. छात्रों द्वारा सीएम आवास घेराव की संभावना को देखते हुए एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री आवास तक प्रदर्शनकारियों को पहुंचने से रोकने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. 

कई जगहों पर रूट डायवर्ट 

मुख्यमंत्री आवास घेराव की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने कई रूटों पर यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया है. मोरहाबादी से सूचना भवन की ओर आने-जाने वाले मार्ग को भी डायवर्ट किया गया है. अचानक यातायात व्यवस्था में बदलाव के कारण सुबह-सुबह ऑफिस, स्कूल और कालेज जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है. 

छात्रों का विधानसभा घेराव 

बताते चलें बीते दिनों 10 अगस्त को ही छात्रों ने बड़ी संख्या में विधानसभा घेराव किया था. रास्ते भर में छात्रों को रोकने के लिए कई जगहों पर बैरिकैडिंग की गयी थी, लेकिन बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र सभी बैरिकेड तोड़ विधानसभा तक पहुंच गए थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने देवेंद्र नाथ महतो जी से मुलाकात की
 
संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल