JPSC आंदोलन

JPSC आंदोलन: आज सरकार से वार्ता करेगा छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

आज गुरुवार को छात्रों का प्रतिनिधिमंडल सरकार से वार्ता करेगा.

By Dipali Kumari
JPSC आंदोलन: आज सरकार से वार्ता करेगा छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
JPSC-JSSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची में बीते 12 दिनों से छात्र आंदोलनरत हैं. इसी बीच आज गुरुवार को छात्रों का प्रतिनिधिमंडल सरकार से वार्ता करेगा. छात्रों ने बताया कि यदि वार्ता विफल रहती है, तो आंदोलन जारी रहेगा. आंदोलनकारी की कोर कमेटी तमाम चीजों को लेकर आज एक बैठक करेगी. छात्रों ने मांग रखी है कि उनका पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ही वार्ता करेंगे. साथ ही वार्ता के दौरान दो मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. 

बताते चलें कल बुधवार को रांची SDM और ADM छात्रों के प्रदर्शन स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश छात्रों तक पहुँचाया और छात्रों को वार्ता के लिए मनाया. वहीं राज्य के वित मंत्री राधा कृष्ण किशोर भी कल छात्रों से मिलने पहुंचे थे. इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने भी कल छात्रों से प्रदर्शन स्थल पर जाकर बातचीत की. 

वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांड,सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, भानु प्रताभ शाही, अमर बाउरी समेत कई भाजपा नेता भी कल देर शाम छात्रों से बातचीत करने पहुंचे. 

इसे भी पढ़ें: रांची–आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल