न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC परीक्षा में हुई अनियमितता मामले में CID की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में राजधानी रांची और लखनऊ से 5 और आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है. इसमें TDPL से जुड़े एक कर्मचारी और अन्य आरोपी शामिल हैं. रांची व उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में कांड संख्या 16/2026 में उक्त गिरफ़्तारी की है. साथ ही डिजिटल व कई अहम साक्ष्य भी जब्त किये गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों पर परीक्षा में कथित धोखाधड़ी और अनुचित साधनों के उपयोग का आरोप लगा है. CID ने कहा कि मामले की जांच जारी है. साक्ष्यों के आधार पर आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: आज सरकार से वार्ता करेगा छात्रों का प्रतिनिधिमंडल