न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC CGL परीक्षा से जुड़े मामले में झारखंड सीआईडी की SIT ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी और पत्नी को डिटेन किया है. दोनों से सीआईडी दफ्तर पर पूछताछ चल रही है. सीआईडी JSSC CGL से जुड़ी गड़बड़ियों के तार खंगालने में जुटी हुई है. अभय तिवारी के कई रिश्तेदार भी सीआईडी की रडार में हैं. सीआईडी की टीम सोशल मीडिया पर चल रहे नामों की भी पड़ताल कर रही है. अभय तिवारी की पत्नी और भाई के पास से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की सूचना मिली है. अभय तिवारी के परिवार पर भी गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है.
यह भी पढ़ें- JSSC CGL समेत TDPL की आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो गुट आज निकालेगा आभार यात्रा