TGT नियुक्ति मामले में JSSC की अपील पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने सभी इंटरवेंशन याचिकाएं कीं मंजूर

By Vaibhaw Vikram
TGT नियुक्ति मामले में JSSC की अपील पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने सभी इंटरवेंशन याचिकाएं कीं मंजूर

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) बनाम मीना कुमारी एवं अन्य से जुड़े टीजीटी (TGT) नियुक्ति मामले में मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई. इस दौरान आयोग द्वारा दायर अपील पर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए.

यह अपील टीजीटी नियुक्ति मामले में एकल पीठ के उस फैसले को चुनौती देते हुए दायर की गई है, जिसमें 2034 रिक्त पदों को भरने तथा पूरे मामले की जांच के लिए वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के गठन का निर्देश दिया गया था. अदालत के आदेश के बाद राज्य सरकार ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन भी कर दिया है.

सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने मामले से संबंधित सभी इंटरवेंशन एप्लीकेशनों को स्वीकार (अलाउ) कर लिया. इसके अलावा जेएसएससी और राज्य सरकार की ओर से दाखिल इंटरलोक्यूटरी एप्लीकेशन (IA) तथा संशोधन (Amendment) याचिकाओं को भी मंजूरी दे दी गई. राज्य सरकार द्वारा दाखिल लिमिटेशन से संबंधित आवेदन को भी कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.

अदालत ने निर्देश दिया कि सभी केविएटर्स और इंटरवेंनर्स के अधिवक्ताओं को मेमो ऑफ अपील की प्रति डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाए. इसके लिए संबंधित अधिवक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

खंडपीठ ने पूरी प्रक्रिया दो सप्ताह के भीतर पूरी करने का आदेश दिया है. मामले की अगली और विस्तृत सुनवाई 30 जून को दोपहर 2:15 बजे होगी. गौरतलब है कि इंटरवेंनर्स वे याचिकाकर्ता हैं, जिन पर सीधे तौर पर अपील नहीं की गई है, लेकिन अदालत के अंतिम फैसले का प्रभाव उन पर भी पड़ सकता है. ऐसे में उन्हें भी पक्ष रखने का अवसर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: राज्यपाल गंगवार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को दी स्वीकृति, सरकार को मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त करने का निर्देश

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई