बहा डायवर्सन

खलारी: पहली ही बारिश में बह गया दो पुलों का डायवर्सन, घरों और खेतों में पानी से तबाही

खलारी-नावाडीह-हेसालांग मुख्य सड़क पर निर्मित दो पुलियों का डायवर्सन पहली ही तेज बारिश में बह गया.

By Dipali Kumari
खलारी: पहली ही बारिश में बह गया दो पुलों का डायवर्सन, घरों और खेतों में पानी से तबाही

मुमताज अहमद/न्यूज़11 भारत 
राँची/डेस्क:
 खलारी प्रखंड के खलारी-नावाडीह-हेसालांग मुख्य सड़क पर गोदावरी कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्मित दो पुलियों का डायवर्सन पहली ही तेज बारिश में बह गया. डायवर्सन ध्वस्त होने से बारिश का पानी आसपास के घरों की चारदीवारी तोड़ते हुए घरों में घुस गया. इससे कई परिवारों को लाखों रुपये की संपत्ति का भी नुकसान हुआ, साथ ही बच्चों की किताबें, जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान भी पानी में बह गए. वहीं, खेतों में लगी फसलें भी जलमग्न होकर बर्बाद हो गईं.

ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाजार टांड़-शांति नगर मार्ग पर पेट्रोल गोदाम के समीप तथा श्मशान घाट के पास बनाए गए दोनों डायवर्सन तेज बहाव नहीं झेल सके और बह गए. डायवर्सन टूटते ही बारिश का पानी तेजी से आसपास के घरों और खेतों में फैल गया, जिससे लोगों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कंपनी ने पुल निर्माण के दौरान बनाए गए अस्थायी डायवर्सन को समय पर नहीं हटाया और न ही पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की. इसी लापरवाही के कारण बारिश का पानी बाधित होकर घरों और कृषि भूमि में भर गया.

घटना के बाद प्रभावित ग्रामीणों में गोदावरी कंस्ट्रक्शन के प्रति भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने, प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस 2026: झारखंड पुलिस के 9 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, IG शैलेंद्र सिन्हा को विशिष्ट सेवा सम्मान

संबंधित सामग्री

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा