खोरहाटोली में हुई हत्या

रांची: खोरहाटोली में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा, झाड़-फूंक से करोड़पति बनने का झांसा देता था मृतक 

खोरहाटोली में मंगलवार देर रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है.

By News11 Bharat
रांची: खोरहाटोली में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा, झाड़-फूंक से करोड़पति बनने का झांसा देता था मृतक 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
रांची के सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली में मंगलवार देर रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस केस का खुलासा करने में डीएसपी संजीव बेसरा और थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने अहम भूमिका निभाई है. 

मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक रमेश ठाकुर उन्हें झाड़-फूंक के जरिए करोड़पति बनाने का झांसा देते थे.साथ ही ओझा बनकर लोगों से अप्राकृतिक यौनाचार भी कराया करते थे. ओझा की बात मानते हुए काफी समय बीत जाने के बाद भी जब तीनों युवक करोड़पति नहीं बने, तो उन्होंने मिलकर ओझा रमेश ठाकुर की हत्या की योजना बनायीं. 

योजना के अनुसार तीनों  रमेश ठाकुर के घर पहुंचे, जहां एक युवक ने पहले गोली चलायी. इसके बाद तीनो युवकों ने मिलकर प्लास और शीशे के गिलास से मृतक के सर पर प्रहार किया, जिससे रमेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गयी. 

इसे भी पढ़ें: सरायकेला के आशीष कुमार बने दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के CEO, विधायक चंपाई सोरेन ने दी बधाई

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई