धनबाद में धूमधाम से मनाया गया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
धनबाद में धूमधाम से मनाया गया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धनबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. धनबाद के जिला परिसदन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जेएमएम टुंडी विधायक मथुरा महतो, राजद जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस अवसर पर 11पाउंड का केक काटकर लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ, दीर्घायु और सक्रिय जीवन की कामना की गई. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है. उन्होंने सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया है और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया. नेताओं ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं. जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को केक खिलाया और लालू प्रसाद यादव के समर्थन में जमकर नारे लगाए.

यह भी पढ़ें: पलामू सांसद वी.डी. राम से मिले JDU जिला अध्यक्ष मनोज दुबे, पानी, सड़क और स्वास्थ्य मुद्दों पर हुई चर्चा

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल