8.86 एकड़ जमीन घोटाला: रैयत राजकुमार और आर्किटेक्ट विनोद सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका

By Vaibhaw Vikram
8.86 एकड़ जमीन घोटाला: रैयत राजकुमार और आर्किटेक्ट विनोद सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान जमीन का रैयत राजकुमार पाहन और आर्किटेक विनोद कुमार सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. बता दें, पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने दोनों की डिसचार्ज याचिका को खारिज कर दिया है. बीते 8 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिसचार्ज याचिका भी खारिज हो चुकी है. मामले में आरोपियों पर आरोप गठित होना है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इससे पूर्व खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपियों के द्वारा डिसचार्ज याचिका दाखिल की जा रही है. मामले में ईडी ने कई बार छापेमारी की थी. ईडी ने आर्किटेक विनोद कुमार सिंह समेत कई को समन जारी कर ईडी दफ्तर बुलाकर पूछताछ की थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी पूछताछ करने के लिए ईडी ने एक के बाद एक 10 समन जारी किया था.
 
वहीं  31 जनवरी 2024 को ईडी ने पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  को गिरफ्तार किया था. जिन्हें 28 जून 2024 को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. मामले में ईडी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत कई जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया था. ईडी ने मामले की जांच करते हुए डेढ़ दर्जन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. आर्किटेक विनोद कुमार सिंह और रैयत राजकुमार पाहन चार्जशीटेड आरोपी है.

यह भी पढ़ें: रिम्स में मेडिकल शिक्षा के विस्तार की बड़ी पहल, यूजी, पीजी एवं सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई