ओपी प्रभारी सस्पेंड

पलामू: 70 हजार रुपये की अवैध वसूली मामले में लठेया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव सस्पेंड

लठेया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. ओपी प्रभारी पर 70 हजार रुपये की अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा है.

By News11 Bharat
पलामू: 70 हजार रुपये की अवैध वसूली मामले में लठेया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव सस्पेंड

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
पलामू पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब एसपी ने लठेया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. ओपी प्रभारी पर एक ट्रैक्टर मालिक से 70 हजार रुपये के अवैध लेन-देन का गंभीर आरोप है.

क्या है पूरा मामला?

इस संबंध में मिली जनकारी अनुसार, लठेया ओपी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक से ओपी प्रभारी व उनके ड्राइवर के द्वारा 70 हजार रुपये की अवैध वसूली करने की शिकायत एसपी को मिली थी. इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल इसकी जांच कराई. जांच के दौरान ओपी प्रभारी की संलिप्तता प्रथम दृष्टया सही पाई गई, जिसके बाद उन पर निलंबन की गाज गिर गई.

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं- एसपी 

इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि विभागीय जांच अभी जारी है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस जैसे महत्वपूर्ण विभाग में इस तरह की अवैध गतिविधियां कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी पदाधिकारी इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से हटाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर भड़के प्रतुल शाह देव, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल