जानलेवा हमला

धनबाद: चासनाला वाशरी कर्मी पर जानलेवा हमला! सड़क पर बोलेरो चढ़ाने का आरोप 

बोलेरो वाहन की टक्कर से चासनाला सेल वाशरी में कार्यरत एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसने जानलेवा हमला का आरोप लगाया है.

By News11 Bharat
धनबाद: चासनाला वाशरी कर्मी पर जानलेवा हमला! सड़क पर बोलेरो चढ़ाने का आरोप 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
 धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बोलेरो वाहन की टक्कर से चासनाला सेल वाशरी में कार्यरत एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. शुरुआत में मामला सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन CCTV फुटेज और घायल के बयान के बाद घटना ने नया मोड़ ले लिया है. पीड़ित पक्ष ने इसे सोची-समझी साजिश और जानलेवा हमला बताया है. घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पीड़ित की पत्नी ने पाथरडीह थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, भोजूडीह के इस्लामपुर निवासी और चासनाला सेल वाशरी में कार्यरत आसिफ जावेद 24 जुलाई की दोपहर नमाज अदा करने के बाद ड्यूटी के लिए निकले थे. शाम के समय परिजनों को सूचना मिली कि वे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पहले उन्हें सेल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया. हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल भेज दिया.

घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब घायल आसिफ जावेद को होश आया. उन्होंने अपनी पत्नी को बताया कि यह कोई सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं थी, बल्कि बीरेंद्र महतो और उसके एक साथी ने जानबूझकर बोलेरो से उन्हें कुचलने का प्रयास किया. इस बीच घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बोलेरो वाहन की टक्कर की घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यह पूरी वारदात पूर्व नियोजित थी.

घायल की पत्नी हाजरा खातून ने पाथरडीह थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने बताया कि पति के मोबाइल से फोन आने पर उन्हें हादसे की जानकारी मिली. बीजीएच पहुंचने पर पति की हालत बेहद गंभीर थी. होश आने पर उन्होंने इशारों और बातचीत में बताया कि बीरेंद्र महतो और उसके साथी ने जानलेवा हमला किया है. फिलहाल पुलिस शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है. 

इसे भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी से ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित
 

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल