लोहरदगा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, मुक्तिधाम में लगाए गए 15 से अधिक फलदार पौधे

By Vaibhaw Vikram
लोहरदगा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, मुक्तिधाम में लगाए गए 15 से अधिक फलदार पौधे

न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
लायंस क्लब ऑफ लोहरदगा सेवा की ओर से हरमू मुक्तिधाम में पौधारोपण किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से लोहरदगा डीएफओ अभिषेक कुमार उपस्थित रहें. मुक्तिधाम में मुख्य रूप से फलदार पौधारोपण किया गया. और मौके पर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया. लोहरदगा डीएफओ अभिषेक कुमार ने भी मुक्तिधाम में लायंस क्लब ऑफ लोहरदगा सेवा के कार्यक्रम में शामिल होकर आम का पौधारोपण किया. डीएफओ अभिषेक कुमार ने कहा की ये पौधे प्रकृति का श्रृंगार है और हम सबके जीवन का आधार भी है. 

इन पौधे से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होते है जिसकी वजह से हम जीवित है. अगर इंसान इन्हीं पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करने लगे तो प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाएगा. आज की परिस्थिति भी प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का ही एक उदाहरण है. मौके पर लायंस क्लब ऑफ लोहरदगा सेवा के अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने कहा की लोहरदगा के घर घर में पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. ताकि आने वाले समय में प्रकृति का संतुलन बना रहे. साथ ही राजेश कुमार महतो ने कहा की लायंस क्लब ऑफ लोहरदगा सेवा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का काम करेगा. 

सचिव सतीश कुमार जयसवाल ने कहा की पौधारोपण से हमें फल के साथ छाया भी प्राप्त होती है. इसके साथ-साथ प्रकृति का भी संतुलन बना रहा है. मिट्टी को भी नई उर्जा मिलती रहती है. मुक्तिधाम हमारे अंतिम पड़ाव का स्थल है इसलिए लायंस क्लब ऑफ लोहरदगा सेवा की ओर से यहां पन्द्रह से अधिक फलदार पौधारोपण किया गया है. भविष्य में इसकी देखभाल के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे.  मौके पर डीएफओ अभिषेक कुमार, लायंस अध्यक्ष राजेश कुमार महतो,  सचिव सतीश कुमार जयसवाल, लायंस पदाधिकारी अशोक पोद्दार, उदय गुप्ता, राजकुमार वर्मा सहित कई सदस्य मौके पर पौधारोपण करने का काम किया.

यह भी पढ़ें: सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई