शराब घोटाले के आरोपी राजेंद्र जयसवाल की नई अर्जी, कोर्ट से सिम कार्ड लौटाने की मांग

By Vaibhaw Vikram
शराब घोटाले के आरोपी राजेंद्र जयसवाल की नई अर्जी, कोर्ट से सिम कार्ड लौटाने की मांग

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
शराब घोटाला मामले के आरोपी राजेंद्र प्रसाद जयसवाल ने कोर्ट से सिम कार्ड रिलीज करने की मांग की है. एसीबी की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल कर कोर्ट से जांच एजेंसी द्वारा जप्त की गई सिम कार्ड की मांग की है. याचिका पर अगली सुनवाई 6 जून को होगी. शराब कारोबारी राजेंद्र प्रसाद जयसवाल छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. राजेंद्र प्रसाद जयसवाल मेसर्स वेलकम डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सह संचालक भी हैं. निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे के करीबी सिद्धार्थ सिंघानिया के जरिए राजेंद्र ने झारखंड में देशी शराब की आपूर्ति का ठेका लिया था. 

शराब की आपूर्ति का ठेका हासिल करने के एवज में उत्पाद विभाग के अधिकारियों को उसने मोटी कमीशन दी थी. वहीं एसीबी का इनपर आरोप लगाया है किइन्होंने खराब क्वालिटी के देशी शराब की आपूर्ति कर आमजनों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है. जांच एजेंसी एसीबी ने नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ से इन्हें गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें: इंडियन ओवरसीज बैंक डकैती केस में 4 आरोपियों को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका की जमानत खारिज

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई