भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि पर लोहरदगा उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया माल्यार्पण

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि पर लोहरदगा उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया माल्यार्पण

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज मंगलवार को लोहरदगा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.
पदाधिकारियों ने जिले में शंख नदी के समीप स्थित तथा पुराना समाहरणालय परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया. कहा कि उनका जीवन आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है.

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत संयुक्त जांच अभियान, नियमों के अनुपालन के दिए गए निर्देश

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई