प्रेम-प्रसंग

चाईबासा: भतीजे की पत्नी से प्रेम-प्रसंग, राज खुलने पर चाचा ने की भतीजे की हत्या, बहू संग फरार

कुंदरूगुद्र गांव में प्रेम-प्रसंग का एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामे आया है.

By News11 Bharat
चाईबासा: भतीजे की पत्नी से प्रेम-प्रसंग, राज खुलने पर चाचा ने की भतीजे की हत्या, बहू संग फरार

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के कुंदरूगुद्र गांव में महली बंधा तालाब के पास से एक युवक का गला कटा शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान 28 वर्षीय लक्ष्मण बिरुवा के रूप में हुई है. 

मृतक के भाई राकेश बिरुवा ने अपने चाचा गंगाराम बिरुवा पर हत्या का आरोप लगाया है. राकेश के अनुसार गंगाराम का लक्ष्मण की पत्नी से प्रेम संबंध था. ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर मुंडा से शिकायत की थी, जिसके बाद ग्रामसभा भी हुई. इसी रंजिश में गंगाराम ने लक्ष्मण बिरुवा की हत्या कर दी और घटना के बाद लक्ष्मण की पत्नी को साथ लेकर फरार हो गया. 

परिजनों का कहना है कि गंगाराम पहले से लक्ष्मण की मां को भी अपने साथ रखता था. ग्रामीणों ने बताया कि 8 साल पहले भी गंगाराम पर अविराम बिरुवा की हत्या का आरोप लग चुका है, जो मामला कोर्ट में लंबित है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: राजगंज में वाहन हटाने को लेकर विवाद, मारपीट के बाद पिकअप चालक को थाना ले गई पुलिस

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई