चतरा में वशिष्ठ नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बच्चियों की तस्करी का प्रयास विफल, दो दलाल गिरफ्तार

By Ark Sahuliyar
चतरा में वशिष्ठ नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बच्चियों की तस्करी का प्रयास विफल, दो दलाल गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क:
चतरा जिले की जोरी वशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने सोमवार को मुस्तैदी दिखाते हुए दो नाबालिग बच्चियों को तस्करों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो शातिर दलालों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बच्चियों को काम दिलाने के बहाने जोरी के रास्ते दूसरे राज्य ले जाकर बेचने की योजना है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाने के समीप घेराबंदी की और दोनों बच्चियों को रेस्क्यू कर लिया. मौके से प्रतापपुर के प्रमोद बैगा और टेम्पू चालक विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ये बच्चियों को दूसरे प्रदेश में खपाने की फिराक में थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें- इंडियन हाई कमीशन के अधिकारी की बांग्लादेश में संदिग्ध मौत, शव मिलने से मचा हडकंप 

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल