मनीष मंडल/न्यूज11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: अवैध उत्खनन के खिलाफ बेंगाबाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. बेंगाबाद अंचल अधिकारी सफी आलम और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कार्रवाई की. इस दौरान बेंगाबाद के साठीबाद गांव से एक बालू लदा ट्रैक्टर और एक गिट्टी लदा ट्रैक्टर को जप्त किया गया. दोनों वाहन अवैध तरीके से खनिज का परिवहन कर रहे थे. कार्रवाई के बाद अंचल अधिकारी सफी आलम ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा. दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय बालू माफिया और पत्थर माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
अवैध उत्खन
बेंगाबाद में अवैध उत्खन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक बालू और एक गिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त
अवैध उत्खनन के खिलाफ बेंगाबाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.