गौ तस्करी

चाईबासा: गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! करीब 60 गाय, बैल और बछड़ा जब्त

पुलिस ने अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 60 गाय, बैल और बछड़ा जब्त किया है.

By Dipali Kumari
चाईबासा: गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! करीब 60 गाय, बैल और बछड़ा जब्त

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 60 गाय, बैल और बछड़ा जब्त किया है. उक्त कार्रवाई सिमबिया निवासी मुंडा संजय बारी की सूचना पर हुई है. 

शिकायत के अनुसार सुबह करीब 7 बजे कुछ अज्ञात लोग दो वाहनों में 50 से 60 गायों को लोड कर बेचने के लिए ले जा रहे थे. ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पिकअप वैन संख्या ओडी 02 डीजी 5750 और जेएच 01 बीक्यू 7527 को रोका. जांच में दोनों वाहनों में गायें मिलीं. पुलिस को देखते ही दोनों वाहन चालक गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: UPSC की परीक्षा में सिमडेगा के दीपक नायक ने मारी बाजी, CISF में असिस्टेंट कमांडेंट बने

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई