दो तस्कर गिरफ्तार

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लोहरदगा पुलिस ने दो युवकों को 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों युवक चंदवा निवासी बताये जा रहे हैं.

By News11 Bharat
लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये के  ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत  

लोहरदगा/डेस्क: जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोहरदगा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर कुडू थाना पुलिस ने चंदवा-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई 

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चंदवा-लोहरदगा मार्ग से ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री के उद्देश्य से ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में मानती पेट्रोल पंप के समीप विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली. तलाशी के क्रम में उनके पास से कुल 25 ग्राम ब्राउन शुगर स्टोन बरामद किया गया. बरामद सामग्री में मार्क-ए का वजन 17 ग्राम तथा मार्क-बी का वजन 8 ग्राम पाया गया. 

बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लाखों रुपये 

पुलिस के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. गिरफ्तार युवकों की पहचान चंदवा निवासी 21 वर्षीय अक्षत कुमार पिता स्वर्गीय अजय प्रसाद तथा 24 वर्षीय रोहित कुमार पिता अरुण मिस्त्री के रूप में हुई है. इस सफल अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार, चांपी पुलिस पिकेट प्रभारी पुअनि सुजीत होरो, पुअनि जेनी सुधा तिग्गा तथा सशस्त्र बल के जवानों की सक्रिय भूमिका रही. 

दोनों युवकों को भज गया जेल 

पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध कुडू थाना कांड संख्या 65/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस अधिनियम की धारा 17(बी), 21(बी), 22(बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर लोहरदग़ा जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार 

लोहरदगा पुलिस द्वारा हाल के दिनों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाकर नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें: पलामू: कांग्रेसियों ने बंद पड़े आधार केंद्र चालू कराने के लिए बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल