लैंडस्लाइड

सोनुवा में डाऊ-सकोड़ा मार्ग पर बड़ा लैंडस्लाइड, आवागमन पूरी तरह ठप

लगातार बारिश के कारण सोनुवा प्रखंड के डाऊ-सकोड़ा मार्ग पर बड़ा लैंडस्लाइड हो गया है.

By News11 Bharat
सोनुवा में डाऊ-सकोड़ा मार्ग पर बड़ा लैंडस्लाइड, आवागमन पूरी तरह ठप

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क:
पिछले दो-तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सोनुवा प्रखंड के डाऊ-सकोड़ा मार्ग पर बड़ा लैंडस्लाइड हो गया है. पहाड़ की मिट्टी भर-भराकर सड़क पर आ गिर गयी है, जिससे आवागमन भी पूरी तरह ठप हो गया है. पिछले दो दिनों से रास्ता पूरी तरह बंद पड़ा है.

डाऊ-सकोड़ा मार्ग अभी निर्माणाधीन है. सड़क चौड़ीकरण के लिए दोनों तरफ की पहाड़ी को मशीनों से काटा गया था. बारिश का पानी जमा होने और मिट्टी के ढीले होने से पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा खिसककर सड़क पर आ गया. नतीजतन पिछले दो दिनों से यह रास्ता पूरी तरह बंद पड़ा है. सड़क के दोनों ओर मलबा जमा हो जाने से वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

सड़क बंद होने से डाऊ, सकोड़ा और आसपास के गांवों के लोगों को लोढ़ाई और सोनुवा बाजार आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. रोजमर्रा की जरूरत का सामान लाना और मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन गयी है.सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ा है. लोढ़ाई स्कूल जाने वाले इस क्षेत्र के अधिकांश छात्र पिछले दो दिनों से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं. 

बारिश के कारण सफाई कार्य रुका

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मलबा हटवाकर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की मांग की है. लेकिन क्षेत्र में अभी भी बारिश जारी रहने के कारण जेसीबी और अन्य मशीनों से मिट्टी हटाने का काम शुरू नहीं हो सका है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क नहीं खुलती, बच्चों की पढ़ाई और गांव की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती रहेगी. प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: डिमना लेक में डूबने से दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, खोजबीन जारी

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई