पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार 

चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधकर्मियों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा है.

By Ark Sahuliyar
चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार 

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क:
चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधकर्मियों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा है. बताया जा रहा है ये तीनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. मामला है चौपारण थाना क्षेत्र के सियरकोनी स्थित मां गंगोत्री होटल का. पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में कुछ संदिग्ध लोग अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं. 

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही  राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल बनाया गया. टीम ने होटल में छापा मारा तो वहां से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक देसी रिवाल्वर, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक सफेद रंग की डिजायर कार नंबर BR01DG6000 और एक बुलेट मोटरसाइकिल नंबर JH02BJ4723 बरामद किया है. पुलिस ने जिन तीनों को गिरफ्तार किया है वो सभी बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं.

गिरफ्तार अभियुक्त:
1. अक्षय यादव, उम्र 21 वर्ष, पिता जितेन्द्र यादव, पता लोदीपुर, थाना बेलागंज, गया
2. प्रिंस कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता बसंत प्रसाद, पता बेला सोनपुर, थाना बेलागंज, गया  
3. करण राज, उम्र 19 वर्ष, पिता सुरेन्द्र प्रसाद, पता मकदूमपुर, थाना मकदूमपुर, गया

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार प्रिंस कुमार और अक्षय यादव पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर धाराएं शामिल हैं. फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनका आपराधिक नेटवर्क क्या है और ये हथियार इन्हें कहां से मिले. इस संबंध में चौपारण थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.