एक व्यक्ति की मौत

तिरुलडीह-बकारकुड़ी के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप  ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

By Dipali Kumari
तिरुलडीह-बकारकुड़ी के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
चांडिल-मुरी रेल खंड के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चानो गांव के समीप  ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना चांडिल मुरी रेलखंड के  तिरुलडीह और बकारकुड़ी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पोल संख्या 318/15 और 319/15 के बीच हुई. मृतक की पहचान चानो गांव निवासी 50 वर्षीय मंगल सिंह मुंडा के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलने पर तिरुलडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया.
परिजनों ने बताया कि मंगल सिंह मुंडा की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में पहली बार! रिम्स में शुरू हुई गर्भ में पल रहे शिशु की आनुवांशिक जांच, जानिए फीस और अन्य जानकारी

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल