गढ़वा जिले के किसान मनोज भुईहर नौतपा की भीषण गर्मी में एक एकड़ भूमि पर मिर्च की खेती कर बना आत्मनिर्भर

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
गढ़वा जिले के किसान मनोज भुईहर नौतपा की भीषण गर्मी में एक एकड़ भूमि पर मिर्च की खेती कर बना आत्मनिर्भर

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  मानव जब जोर लगाता है तो पत्थर भी पानी बन जाता है.. इसी कविता को चरितार्थ किया है गढ़वा जिले के एक किसान मनोज भुईहर ने.गढ़वा जिले जिला से 60 किलोमीटर दूर रमकंडा प्रखंड के बिराजपुर पंचायत के दुर्जन गांव के किसान मनोज भुईहर ने इस नौतपा के भीषण गर्मी मे एक एकड़ यानी 27 कठ्ठा भूमि पर मिर्च की खेती कर आत्मनिर्भर बन रहें हैं, खबर यही नहीं खत्म होती है.
बता दें कि यह जो एक एकड़ मे मिर्च की खेती करने के लिए पानी की भारी किल्ल्त के कारण मनोज भुईहर ने खुद से पहले एक कुआं खोदा उसके बाद निजी खर्च से उसकी ऊपर के हिस्से को बंधवाया और उसके बाद ड्रिप विधि के द्वारा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर उन्होंने मिर्च की खेती शुरू की जिसका परिणाम आज के यह भीषण गर्मी मे मनोज भुईहर के खेत हरी मिर्च से लह लहा रही है.किसान मनोज भुईहर बताते हैं की सरकार के द्वारा मुझे कृषि के क्षेत्र मे सरकारी कोई लाभ नहीं मिली है.

अगर मिली होती और बेहत्तर कर पाते, वहीं अब उनके साथ मिर्च की खेती मे उनके पत्नी और बेटे अभिषेक का भी साथ मिल रहा है जिससे उनके इस पहल को और मजबूती मिली, वहीं मनोज का यह भी कहना है की छतीसगढ़ राज्य सहित रांची गुमला सहित कई जिले मे भुईहर समाज आदिवासी कटेगरी में शामिल हैं जिससे उनलोगों को तो लाभ मिल रहा लेकिन पलामू गढ़वा के भुईहर समाज के लोगों को जेनरल कटेगरी में होने के कारण बच्चों को नौकरी भी नसीब नहीं है,ऐसे में पूरा परिवार अब तन और मन से मिर्च के खेती में जुट गएँ है जहाँ अब किसान मनोज भुईहर अपने आप को आत्मनिर्भर के दिशा में जो कदम बढ़ाया है उसे कह सकतें हैं की इंसान को कुछ कर गुजरने की चाहत होती है तो किसी भी संसाधन की रोना नहीं रोता है.वहीं किसान मनोज भुईहर से और भी किसानों की प्रेरणा लेने की जरूरत है ताकी वे भी आत्मनिर्भर बन सकें.

यह भी पढ़ें: बुंडू में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल