बाबा टांगीनाथ धाम

बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका पांडे सिंह, समिति के साथ किया निरीक्षण

दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

By Ark Sahuliyar
बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका पांडे सिंह, समिति के साथ किया निरीक्षण

न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
डुमरी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा टांगीनाथ धाम में शनिवार को झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं. उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
  
पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्यों के साथ पूरे धाम परिसर का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों से चर्चा करते हुए टांगीनाथ धाम को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि धाम के विकास के लिए आवश्यक कार्यों की सूची तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि आगे की योजना बनाई जा सके.
 
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बाबा टांगीनाथ धाम के प्रसिद्ध त्रिशूल के बारे में विकास समिति के सदस्यों से इसकी धार्मिक मान्यता एवं ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की. समिति के सदस्यों ने उन्हें त्रिशूल से जुड़ी जनश्रुतियों और श्रद्धालुओं की आस्था के बारे में विस्तार से बताया. धाम भ्रमण के क्रम में मंत्री की नजर त्रिशूल के समीप स्थित हवन कुंड पर पड़ी, जहां कचरा जमा होने की स्थिति देख उन्होंने तत्काल उसकी साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. साथ ही हवन कुंड की सुरक्षा एवं पवित्रता बनाए रखने के लिए उसके चारों ओर जाली लगाने की भी बात कही.

मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्यों को बैठक के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि धाम के विकास के लिए जिन-जिन सुविधाओं की आवश्यकता है, उनका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए. सरकार टांगीनाथ धाम के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.

इस अवसर पर डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी, टांगीनाथ धाम विकास समिति के सदस्य, थाना के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. मंत्री के इस दौरे से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है. लोगों का मानना है कि सरकार की पहल से आने वाले समय में धाम का और अधिक विकास होगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई