घायल नूतन कुमारी

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने जंतर - मंतर आंदोलन के दौरान घायल नूतन कुमारी से की मुलाकात 

राज्य की ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज दिल्ली के जंतर - मंतर आंदोलन के दौरान घायल नूतन कुमारी से रांची में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना.

By Ark Sahuliyar
मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने जंतर - मंतर आंदोलन के दौरान घायल नूतन कुमारी से की मुलाकात 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य की ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज दिल्ली के जंतर - मंतर आंदोलन के दौरान घायल नूतन कुमारी से रांची में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. नूतन कुमारी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान ना सिर्फ पुलिस की बर्बरता की शिकार हुई, बल्कि वो पैलेट गन का भी निशाना बनीं. पेपर लीक मामले में देश भर के युवाओं की एकजुटता की बदौलत एक बड़ी जीत मिली है , पर अभी समस्या का समाधान नहीं हुआ है. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने नूतन कुमारी की जुबानी प्रदर्शन के क्रम में पुलिस के द्वारा लड़कियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार की जानकारी ली. मंत्री ने कहा है कि केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार ने युवाओं की पीड़ा और सालों की मेहनत को गंभीरता से नहीं लिया. 152 पेपर लीक इस सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है. युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार आगे भी मुँह तोड़ जवाब देने के लिए सजग रहना होगा. देश के छात्र - नौजवानों की इस लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है. इस मौके पर कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा और पार्टी के दूसरे साथी मौजूद थे.

यह भी पढ़े- धनबाद में ED का बड़ा एक्शन: 160 करोड़ रूपए के म्यूचुअल फंड निवेश फ्रीज, 1.02 करोड़ रूपए नकद जब्त

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई