NEET-UG

पहले प्रयास में NEET-UG पास करने वाले पंकज टुडू को विधायक सविता महतो ने किया सम्मानित

विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ के पंकज टुडू को पहले प्रयास में NEET परीक्षा पास करने पर सम्मानित किया.

By News11 Bharat
पहले प्रयास में NEET-UG पास करने वाले पंकज टुडू को विधायक सविता महतो ने किया सम्मानित

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत 
चांडिल/डेस्क:
ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने कल शनिवार को ईचागढ़ प्रखंड के काठघोरा पहुंचकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने वाले होनहार छात्र पंकज टुडू को पुष्पगुच्छ, शॉल ओढ़ाकर एवं मुंह मीठा कर सम्मानित किया. पंकज टुडू ने नीट-यूजी 2026 में 720 अंकों में से 443 अंक प्राप्त किए हैं.

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने पंकज टुडू की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही प्रयास में नीट-यूजी 2026 उत्तीर्ण कर पूरे ईचागढ़ क्षेत्र का मान बढ़ाया है. सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है. 

विधायक सविता महतो ने कहा कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और ईमानदारी से मेहनत की जाए, तो ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं. विधायक ने कहा कि पंकज टुडू ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्हें विश्वास है कि पंकज भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे. उन्होंने पंकज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे.

इस अवसर पर पंकज टुडू के पिता रंजीत टुडू, माता आलोमनी देवी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, मुखिया किशुन किस्कू, सपन आदित्यदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: "अहंकार में डूबे अधिकारी, न फोन उठाते, न पत्र का जवाब देते हैं", वित्त मंत्री ने कैबिनेट सचिव को लिखा पत्र

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल