संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: कपाली नगर परिषद क्षेत्र के पानी टंकी परिसर में रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया. ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से पूरे कपाली नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इस संबंध में कांग्रेस नेता ललित महतो ने विधायक सविता महतो को समस्या से अवगत कराया. विधायक ने तत्परता दिखाते हुए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर नया 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगवाया, जिससे अब जल्द ही क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद है. इसके अलावा विधायक ने गौसनगर में भी 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगवाया, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा. मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, मो. अरशद, नगर अध्यक्ष सलाउद्दीन, मो. अफसर, सद्दाम हुसैन, मो. निजाम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
कपाली पानी टंकी में नए 200 केवीए ट्रांसफार्मर का विधायक सविता महतो ने किया उद्घाटन, जल्द बहाल होगी जलापूर्ति
कपाली नगर परिषद क्षेत्र के पानी टंकी परिसर में रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने 200 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया.
संबंधित सामग्री
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा
भरनो के खरवागढ़ा में टायर फटने से अनियंत्रित हुई ऑल्टो, डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर पहुंची
कार का टायर फटने से चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा
बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश
बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई
बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत
पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई
बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा
सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल