न्यूज़11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: बृहस्पतिवार को खेल कूद एवं युवा विकाश विभाग के विधायक प्रखंड प्रतिनिधि अनिल प्रजापति ने बालूमाथ राजकीय पल्स टू उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच फुटबॉल सहित ड्रेस किट वितरण किया गया है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि यह ड्रेस किट विधायक प्रकाश राम के निर्देशानुसार वितरण किया गया है, ताकि शिक्षा के साथ साथ युवा खेल खुद में भी आगे बढ़ सकें. विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके. इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में पर चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने विधायक के इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की.मौके पर विद्यालय की प्राचार्या रूबी बानो, स्पोर्ट्स शिक्षक पंकज सिंह, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.
फुटबॉल का वितरण
विधायक प्रतिनिधि ने +2 उच्च विद्यालय में ड्रेस सहित फुटबॉल का किया वितरण
शिक्षा के साथ-साथ खेल–कूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार :अनिल प्रजापति