जच्चा-बच्चा की मौत

बड़कागांव CHC में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, सीएस ने दिए जांच के आदेश

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में शव रखकर जमकर हंगामा किया.

By Dipali Kumari
बड़कागांव CHC में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, सीएस ने दिए जांच के आदेश

फ़लक शमीम/न्यूज़11 भारत 
हजारीबाग
/डेस्क: हजारीबाग जिले के बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में शव रखकर जमकर हंगामा किया. परिजनों ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. इधर हजारीबाग सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

जानकारी के अनुसार, बड़कागांव थाना क्षेत्र के महुदी गांव निवासी मुखलाल राणा की पुत्री खुशबू देवी (पति विकास राणा) को सोमवार सुबह करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. उनका इलाज डॉ. अंजू प्रभा की देखरेख में चल रहा था. मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खुशबू देवी ने एक शिशु को जन्म दिया. परिजनों का आरोप है कि शिशु मृत पैदा हुआ और इसके बाद खुशबू देवी की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी भी मौत हो गई. घटना के बाद परिजन खुशबू देवी का शव लेकर बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और अस्पताल परिसर में हंगामा किया. मामले की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. समाचार लिखे जाने तक थाना में आवेदन देने की प्रक्रिया जारी थी.

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हुई है. वहीं, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर डॉ. अंजू प्रभा थीं. पूरे मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि सिविल सर्जन से दिशा-निर्देश लेकर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं डॉ. अंजू प्रभा ने बताया कि भर्ती के समय खुशबू देवी का हीमोग्लोबिन करीब 9 ग्राम था और वह प्रसव की स्थिति में थीं, इसलिए अस्पताल में ही इलाज शुरू किया गया. उन्होंने कहा कि जन्म के समय शिशु में जीवन के कोई लक्षण नहीं थे और उसकी स्थिति बिगड़ने पर खुशबू देवी को तत्काल हजारीबाग रेफर किया गया.

इसे भी पढ़ें: कोयल नदी गोलीबारी कांड: पिस्टल छीनकर भाग रहा था आरोपी, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
 

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल