सांसद आदित्य साहू

रांची में डिटेन किये जाने पर राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे सांसद आदित्य साहू

आदित्य साहू राज्यसभा में रांची जिला प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे.

By Dipali Kumari
रांची में डिटेन किये जाने पर राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे सांसद आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत 
राँची/डेस्क:
 सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू राज्यसभा में रांची जिला प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे. दरअसल 10 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा रांची में डिटेन किए जाने के विषय पर सांसद राज्यसभा में यह नोटिस देंगे. सांसद आदित्य साहू का कहना है कि संसद सत्र चलने के दौरान राँची में डिटेन किए जाने के कारण वह संसद की कार्यवाही में भाग नहीं ले पाए थे. सदन के चलते रहने के दौरान डिटेन किए जाने को आधार बनाकर सांसद राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने वाले हैं.

बताते चलें 10 अगस्त को राजधानी राँची में सीएम आवास के बाहर भाजपा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी. इस प्रदर्शन में भाजपा के कई दिग्गज नेता भी शामिल थे. प्रदर्शन के दौरान राँची पुलिस ने भाजपा के सभी नेता-कार्यकर्ताओं को डीटेन कर लिया था. डीटेन कर सभी को खेलगांव स्थित गेस्ट हाउस में रखा गया था. मालूम हो भाजपा JPSC परीक्षा में हुई कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी और मामले में CBI जांच की मांग कर रही थी. 

इसे भी पढ़ें: एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल