बदहाल सड़क

पलामू: बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत, पक्की सड़क के लिए तरस रहे पीपरडीह गांव के ग्रामीण

कच्ची और कीचड़ भरी राह ग्रामीणों की मजबूरी बनी हुई है.

By Dipali Kumari
पलामू: बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत, पक्की सड़क के लिए तरस रहे पीपरडीह गांव के ग्रामीण

विकास कुमार/न्यूज 11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत लोटनिया पंचायत के पीपरडीह गांव में पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. कच्ची और कीचड़ भरी राह ग्रामीणों की मजबूरी बनी हुई है. बारिश में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है. सबसे गंभीर समस्या मरीजों को अस्पताल ले जाने में होती है. कीचड़ के कारण एंबुलेंस व अन्य वाहन गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है..

स्कूली बच्चों को भी रोजाना इसी रास्ते से होकर स्कूल आना-जाना पड़ता है. वहीं, ग्रामीणों को राशन, दवा और अन्य रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लाने में भी कठिनाई होती है. बरसात में बाइक और साइकिल से चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. सड़क खराब होने से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है. कभी कभी आते जाते लोग फिसल कर गिर भी जाते है. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क गांव की मूलभूत जरूरत है. 

ग्रामीणों ने मुखिया, स्थानीय विधायक, सांसद, उपायुक्त और मुख्यमंत्री से जल्द पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने फिलहाल मुखिया , स्थानीय विधायक से वैकल्पिक व्यवस्था कर सड़क मरम्मत कर चलने लायक बनाने का मांग कर रहे है.

संबंधित सामग्री

झारखंड BJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात 

झारखंड BJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात 

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की.

विधायक निसात आलम ने पलाश मार्ट का किया शिलान्यास, विधायक ने बताया इससे महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर

विधायक निसात आलम ने पलाश मार्ट का किया शिलान्यास, विधायक ने बताया इससे महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को बताया प्राथमिकता

JPSC और JSSC परीक्षा रद्द करने के सरकार के आदेश को हाई कोर्ट में दी गई चुनौती, याचिका दायर

JPSC और JSSC परीक्षा रद्द करने के सरकार के आदेश को हाई कोर्ट में दी गई चुनौती, याचिका दायर

झारखंड सरकार द्वारा  JPSC और JSSC परीक्षा रद्द करने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है. इसको लेकर याचिका दायर की गयी है. 

आलोक चौरसिया के अथक प्रयास से दो प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण के  लिए ₹33 करोड़ की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

आलोक चौरसिया के अथक प्रयास से दो प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹33 करोड़ की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

टेंडर प्रक्रिया हुई पूर्ण, भव्य शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य होगा शुरू

पश्चिम बंगाल के मालदा के NH-12 पर एक लॉरी में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली गाड़ी

पश्चिम बंगाल के मालदा के NH-12 पर एक लॉरी में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली गाड़ी

पश्चिम बंगाल के मालदा के गजोल में 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लॉरी में भीषण आग लग गई. आग की खबर मिलते ही गजोल थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची.