एनडीए पूरी तरह एकजुट, परिमल नाथवानी की जीत निश्चित ही नहीं बल्कि पूरी तरह सुनिश्चित : भाजपा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

By Ark Sahuliyar
एनडीए पूरी तरह एकजुट, परिमल नाथवानी की जीत निश्चित ही नहीं बल्कि पूरी तरह सुनिश्चित : भाजपा

न्यूज़ 11 भारत 
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की. बैठक के बाद मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी. एनडीए घटक दल के सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं और अपने प्रत्याशी परिमल नाथवानी के साथ मजबूती से खड़े हैं. Nda समर्थित परिमल नाथवानी की जीत निश्चित ही नहीं बल्कि पूरी तरह सुनिश्चित है. उन्होंने बताया कि कई विधायक नए भी हैं इसलिए कैसे मतदान करना है, कितने बजे जाना है, इस पर भी चर्चा हुई. 

नविन जयसवाल ने कहा कि भाजपा के जो विधायक आज की बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्होंने पार्टी को पूर्व में ही इसकी सूचना दे दी थी. वे सभी विधायक किसी अति आवश्यक कार्य से ही अनुपस्थित हैं. इसमें विपक्ष को ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है. जिनके घर शीशे के होते हैं, चिंता उन्हें ही ज्यादा होती है, यही हाल विपक्ष का है. कांग्रेस अपनी निश्चित हार को लेकर अभी से ही छटपटाहट और हताशा में है. 

एक सवाल जवाब में मुख्य सचेतक ने कहा कि परिमल नाथवानी निर्दलीय प्रत्याशी हैं, सभी 81 विधायक उनके लिए वोटर हैं. सभी दल से वे संपर्क कर रहे हैं. उनके काम पर सभी को भरोसा है. पहले भी दो बार सांसद रह चुके हैं. 18 तारीख को सभी विधायक अपने स्वविवेक से एवं अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगे और परिमल नाथवानी तीसरी बार विजय हासिल करेंगे.

बैठक में आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, भाजपा विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा, अमित यादव, देवेंद्र कुंवर, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, मंजू कुमारी एवं कुमार उज्जवल, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान, आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें- राज्य के नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार भेंट 

 

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई