रेडिशन ब्लू होटल में NDA विधायकों की दिखी एकजुटता, विधायकों को दिया गया मॉक पोल प्रशिक्षण

कांग्रेस यह बतलाए कि बीएनआर होटल में किसके विधायक ठहरे हुए हैं और वह क्या कर रहे हैं : आदित्य साहू

By Ark Sahuliyar
रेडिशन ब्लू होटल में NDA विधायकों की दिखी एकजुटता, विधायकों को दिया गया मॉक पोल प्रशिक्षण

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
18 जून को झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए खेमा काफी उत्साहित है. चूंकि चुनाव की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है, चुनाव में कुछ घंटे ही शेष हैं इस कारण होटल रेडिशन ब्लू में ठहरे एनडीए विधायकों की राजनीतिक गतिविधियां चरम पर है. यहां प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में  विधायकों को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी से रूबरू कराया गया एवं मॉक पोल प्रशिक्षण भी कराया गया ताकि वोटिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई चूक की गुंजाइश नहीं रहे. चूंकि कई विधायक नए हैं इसलिए राज्यसभा में कैसे उन्हें मतदान करना है, वोटिंग की पूरी प्रक्रिया से इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया. इस दौरान उपस्थित एनडीए के सभी विधायक काफी उत्साहित और एनडीए समर्थित उम्मीदवार की जीत को लेकर वे सभी आश्वस्त दिखें.

होटल बीएनआर में कांग्रेस का कुनबा क्या कर रहा? : आदित्य साहू 
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा पर होटल की राजनीति का आरोप लगाने वाली कांग्रेस के पास दरअसल नैतिकता नाम की कोई चीज बची ही नहीं है. कांग्रेस यह बतलाए कि बीएनआर होटल में किसके विधायक ठहरे हुए हैं और वह क्या कर रहे हैं ? कांग्रेस तो कल बड़ी-बड़ी बातें कर रही थी मानो उसके विधायक सीधे अपने-अपने घरों से ही यहां वोट देने आएंगे. लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि होटल बीएनआर में उनका पूरा कुनबा क्या कर रहा है. वहीं आदित्य साहू ने कहा कि एनडीए के सारे विधायक एकजुट हैं और सभी विधायक परिमल नाथवानी के साथ मजबूती से खड़े हैं. एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत सौ फीसदी तय है. साथ ही यह भी तय है कि विपक्षी खेमे के कई विधायक अंतरात्मा और राष्ट्रहित को देखते हुए वोट करेंगे. 

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए विधायकों की आज रेडिशन ब्लू होटल वाली उत्साह से लबरेज यह तस्वीर देखकर कांग्रेसी खेमे में हताशा, बेचैनी और छटपटाहट मचना स्वाभाविक है. आज रात उन्हें नींद नहीं आने वाली है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पोलिंग एजेंट भी झारखंड से बाहर के नेताओं को बनाया है. कांग्रेस ने अपने झारखंड प्रभारी के. राजू एवं सह प्रभारी सीरी वेल्ला प्रसाद को पोलिंग एजेंट बनाने का काम किया है. क्या झारखंड कांग्रेस के स्थानीय नेता पोलिंग एजेंट बनने तक की विश्वसनीयता और योग्यता नहीं रखते ?

इस दौरान होटल रेडिशन ब्लू में आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन, जदयू विधायक सरयू राय, भाजपा विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा,  अमित यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, प्रकाश राम, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, पूर्णिमा साहू, रागिनी सिंह, मंजू कुमारी एवं कुमार उज्जवल, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान,  आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा को लेकर झारखंड हाई कोर्ट सख्त, रांची SSP को मंदिर में 24 घंटे सुरक्षा देने का निर्देश

 

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई