न्यूज़11 भारत
रांची डेस्क: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के काफिले में गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी गयी है. अब मंत्री के काफिले में तीन स्कॉट गाड़ियां चलेंगी. पहले से वित्त मंत्री की सुरक्षा में दो स्कॉट गाड़ियां थी, इनमें एक गाड़ी बढ़ाई गयी है. डीजीपी तदाशा मिश्रा के आदेश के बाद इस संबंध में आइजी प्रोविजन ने पत्र जारी कर दिया है.
काफिले में गाड़ियों की संख्या बढ़ाने के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया है. उन्होंने कहा सीएम हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से ही इस मामले का समाधान हुआ. सीएम ने इसकी गंभीरता को समझा. मंत्री ने कहा कि पलामू उग्रवाद प्रभावित इलाका है, जो कि अपराधियों का गढ़ रहा है. मैंने उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी है, इसलिए सुरक्षा मानकों के आधार पर सवाल उठाया था. हालांकि इस पूरे मामले में नाराजगी जैसी कोई बात ही नहीं थी.
क्या है पूरा मामला ?
बताते चलें पूर्व में विभाग के संयुक्त सचिव ने मंत्री के काफिले से एक गाड़ी वापस लेने से संबंधित पत्र भेजा था, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया. इस बात से नाराज होकर मंत्री ने अपनी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों सहित स्कॉट की गाड़ियाँ भी लौटा दी थी,जिसके बाद सुरक्षाकर्मी दूर से ही मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे थे.
इसे भी पढ़ें: कम लागत, ज्यादा मुनाफा: परंपरागत खेती छोड़ बेबी कॉर्न उगा रहे गोला के किसान रचिया महतो, हो रही बंपर कमाई