न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC-JSSC परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर बीते 25 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अब आंदोलन खत्म करने पर सहमति जता दी है. आज शाम 4 बजे एजुकेशन रिफॉर्म्स मंच की ओर से प्रेस वार्ता कर आंदोलन समाप्त करने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.