ओपन जेल

हजारीबाग में बनेगी ओपन जेल, 32 एकड़ जमीन चिन्हित; हाई कोर्ट में सरकार ने पेश की प्रगति रिपोर्ट

ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूट (ओपन जेल) मामले में आज बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

By News11 Bharat
हजारीबाग में बनेगी ओपन जेल, 32 एकड़ जमीन चिन्हित; हाई कोर्ट में सरकार ने पेश की प्रगति रिपोर्ट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूट (ओपन जेल) मामले में आज बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट में इस योजना की प्रगति रिपोर्ट पेश की. सरकार की ओर से अधिवक्ता विभोर मयंक ने पक्ष रखा. अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी.

सरकार ने बताया कि हजारीबाग में ओपन जेल बनाने के लिए 32 एकड़ सरकारी जमीन चिन्हित कर ली गई है. इसकी पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी वंदना डाडेल को दी गई है. इसके अलावा योजना की निगरानी के लिए हाई पावर कमेटी में अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है. ओपन जेल में महिला कैदियों के लिए भी विशेष व्यवस्था का प्रावधान रखा गया है.

सरकार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा गया है. जब तक हजारीबाग में स्थायी ओपन जेल तैयार नहीं हो जाती, तब तक अस्थायी व्यवस्था के तहत इस सिस्टम को शुरू करने की तैयारी की जा रही है.

इसके लिए राज्य के चार सेंट्रल जेलों से रिपोर्ट मांगी गई थी, ताकि वहां अस्थायी रूप से ओपन जेल की व्यवस्था शुरू की जा सके. चारों जेलों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और इसकी जानकारी हलफनामे के माध्यम से हाई कोर्ट को दे दी गई है.

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेला: कल से बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा पर रोक, शीघ्रदर्शनम के लिए 600 रुपये कूपन

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल