ऑपरेशन 'सतर्क

मुरी रेलवे स्टेशन पर चलाया गया ऑपरेशन 'सतर्क', पकड़ी गयी शराब की बड़ी खेप 

ऑपरेशन सतर्क के तहत फ्लाइंग टीम रांची एवं आरपीएफ पोस्ट मुरी द्वारा मुरी रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अवैध वस्तुओं, दलालों, असामाजिक तत्वों तथा संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया

By Ark Sahuliyar
मुरी रेलवे स्टेशन पर चलाया गया ऑपरेशन 'सतर्क', पकड़ी गयी शराब की बड़ी खेप 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
ऑपरेशन "सतर्क" के तहत फ्लाइंग टीम रांची एवं आरपीएफ पोस्ट मुरी द्वारा मुरी रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में अवैध वस्तुओं, दलालों, असामाजिक तत्वों तथा संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर न्यू फुट ओवर ब्रिज के निकट एक व्यक्ति सफेद रंग का भारी बोरा लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ पाया गया. संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की गई. 

पूछताछ में उसने अपना नाम बिंदेश्वर यादव (64 वर्ष), पुत्र स्व० बंगाली यादव, निवासी- शफीपुर, थाना- खुसरूपुर, जिला- पटना (बिहार) बताया तथा स्वीकार किया कि उक्त बोरा उसका है, जिसमें शराब रखी हुई है. बोरे की तलाशी लेने पर 79 अवैध पाउच तथा केन शराब, मूल्य – ₹10,000/- बरामद हुई, पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने स्वीकार किया कि वह उक्त शराब को बिहार ले जाकर अधिक मूल्य पर बेचकर अवैध लाभ अर्जित करना चाहता था. 

इसके उपरांत अभियुक्त को गिरफ्तार कर जब्त सामग्री सहित अग्रिम कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, रांची को सुपुर्द कर दिया गया. इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—आरपीएफ पोस्ट मुरी - एएसआई एस.के. सिंह,  स्टाफ अवनीश सिंह. आरपीएफ फ्लाइंग टीम/रांची :- उपनिरीक्षक रवि शेखर, स्टाफ डी.के. जितेरवाल, प्रदीप कुमार, स्टाफ हेमंत.

यह भी पढ़ें- सिमडेगा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रुपये रिश्वत लेते BPO गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई