न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ में रिश्ते क़ो शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर थाने में पूछताछ कर रही है. घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में भाई अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किये जाने की शिकायत मिली है और आरोपी क़ो हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जायेगा.
मिली जानकारी के मुताबिक एक शादीशुदा व्यक्ति अपनी नाबालिग बहन के साथ बीते दो वर्षो से यौन शोषण करता था और बुधवार क़ो जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया और उसका सामान फेक दिया. पीड़िता ने मामले की जानकारी आसपास के ग्रामीणों क़ो दी. ग्रामीणों ने आरोपी क़ो पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. मामले की सुचना मिलते ही पंचायत के मुखिया गांव पहुंचे और भीड़ से किसी तरह आरोपी क़ो निकाला और मामले की जानकारी नगर थाने की पुलिस क़ो दी.
सुचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंची और आरोपी क़ो हिरासत में लेकर थाने में लायी. समाचार भेजे जाने तक नगर थाने की पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल भेजने की तैयारी कर रही है जबकि आरोपी का भी मेडिकल जांच कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक नाबालिग युवती अपने भाई के पास ही रहती थी और कई बार विरोध की लेकिन पीड़िता क़ो डरा धमका कर रखा जाता था और बुधवार क़ो जब युवती के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया तो युवती ने मामले की जानकारी आसपास के ग्रामीणों क़ो दी और ग्रामीणों ने आरोपी क़ो पकड़ कर बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी.
यह भी पढ़ें: बेंगाबाद में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में उमड़ी हजारों की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा