दोस्तों के साथ नहाने गया था इमरान, बंद खदान में डूबने से हुई मौत

By Vaibhaw Vikram
दोस्तों के साथ नहाने गया था इमरान, बंद खदान में डूबने से हुई मौत

न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क:
जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित सोनाजोड़ी की एक बंद पत्थर खदान में नहाने के दौरान डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोलागढ़िया के नयापाड़ा गांव निवासी हारुन अंसारी के पुत्र मोहम्मद इमरान अंसारी अपने कुछ दोस्तों के साथ रविवार को सोनाजोड़ी स्थित बंद पत्थर खदान में नहाने गए थे. इसी दौरान इमरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया. काफी देर तक इमरान के नजर नहीं आने पर उसके दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. पंचायत के पूर्व उप मुखिया सफीक अंसारी ने तत्काल नगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी.

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों तथा होमगार्ड जवानों की मदद से खदान में खोजबीन शुरू की गई. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इमरान को पानी से बाहर निकाला गया और गंभीर अवस्था में उसे सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि नहाने के दौरान युवक का पैर फिसल गया होगा, जिसके कारण वह गहरे पानी में चला गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह हादसा एक बार फिर बंद पड़ी खदानों की सुरक्षा व्यवस्था और वहां लोगों की आवाजाही पर सवाल खड़े करता है.

यह भी पढ़ें: झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, सियासी और कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई