palamu-chainpur-jan-kalyan-shivir-inaugurated-by-m

चैनपुर में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का उद्घाटन, सांसद वीडी राम ने केंद्र की योजनाओं की दी जानकारी

पलामू सांसद  विष्णु दयाल राम ने आज पलामू जिला  अंतर्गत चैनपुर प्रखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाएं विशेष कर आयुष्मान भा

By Vaibhaw Vikram
चैनपुर में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का उद्घाटन, सांसद वीडी राम ने केंद्र की योजनाओं की दी जानकारी

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू सांसद  विष्णु दयाल राम ने आज पलामू जिला  अंतर्गत चैनपुर प्रखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाएं विशेष कर आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी एवं वीबी-जी-राम जी योजनाओं का पात्र लाभार्थियों के लिए पंजीकरण शिविर का उद्घाटन किया. मौके पर सांसद विष्णु दयाल राम ने उपस्थित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह शिविर उन सभी पात्र लाभर्थियों के लिए आयोजित की गई हैं जो किसी कारणवश योजनाओं के लाभ लेने से वंचित रह गए थे, वे इन तीन दिनों के शिविर में आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं. सांसद ने केंद्र सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं. 

आयुष्मान भारत के तहत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय और उज्ज्वला योजना से करोड़ों नागरिकों का जीवन सुगम बनाया गया है. बताया कि  ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी शहरों जैसी सुविधा प्राप्त हो इसके लिए वे प्रतिबद्ध हैं और समस्यायों को दूर करने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहते हैं और जनकल्याण हेतु निरंतर सदन में भी आवाज उठाते रहते हैं.

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, ईश्वरी पाण्डेय अंचलाधिकारी सत्यम कुमार , शशिभूषण पाण्डेय,निजी सचिव अलख दुबे, लोजपा नगर अध्यक्ष शशांक सुमन, जय दुबे, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, ईश्वरी प्रसाद, श्रवण गुप्ता, शंभू पासवान, सांसद प्रतिनिधि भोला पाण्डेय, अविनाश कुमार सिन्हा, मनीष पांडेय, पंकज तिवारी, विजय शर्मा, किशन माखडिया, सुदेशवर चौधरी, शंकर साव, श्रवण चौधरी सहित बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा जिले के विभिन्न पंचायतों में लगाया जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप, 25 जून से शुरू होगा विशेष अभियान

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल