पलामू में 20 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, तैयारियों की DC ने की समीक्षा

By Vaibhaw Vikram
पलामू में 20 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, तैयारियों की DC ने की समीक्षा

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू DC  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देशों, प्रक्रियाओं एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की गयी.

DC  शेखावत ने बताया कि 20 जून 2026 से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जो 07 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ संपन्न होगा. उन्होंने कहा कि इस अवधि में बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें मतदाताओं का पूर्व से अंकित विवरण दर्ज रहेगा. मतदाताओं को अपने अद्यतन फोटोग्राफ चिपकाकर हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान लगाते हुए उक्त प्रपत्र बी.एल.ओ. को वापस करना होगा.

बैठक में बताया गया कि जिन मतदाताओं द्वारा हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बी.एल.ओ. को वापस कर दिया जाएगा, उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में यथावत बना रहेगा, भले ही उनका मैपिंग कार्य पूर्ण हुआ हो अथवा नहीं. वहीं, जिन मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूर्ण नहीं हो पाएगा, उन्हें निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से नोटिस निर्गत किया जाएगा. ऐसे मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों में से आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे, जिसके उपरांत उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा.

DC ने स्पष्ट किया कि निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने अथवा गणना प्रपत्र वापस नहीं करने की स्थिति में संबंधित मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस संपूर्ण प्रक्रिया में बी.एल.ओ. की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सभी संबंधित पक्षों के समन्वय एवं सहयोग से इस कार्य को पारदर्शी एवं सफल बनाया जाएगा.

बैठक में राजनीतिक दलों को बी.एल.ए.-2 की नियुक्ति एवं उसका विवरण उपलब्ध कराने के संबंध में भी निर्देश दिये गये. DC शेखावत ने कहा कि जिन दलों द्वारा अब तक बी.एल.ए.-2 का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है, वे अविलंब निर्धारित प्रपत्र में संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि सभी बी.एल.ए.-2 को समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके.

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, छत्तरपुर अनुमंडल पदाधिकारी गणेश महतो, विभिन्न ईआरओ, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिमला कुमारी, राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड विमेंस टी20 प्रीमियर लीग: कोल्हान डायनोमोज ने संथाल चैलेंजर को 53 रन से हराया

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल