न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राज्यसभा चुनाव का नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है. जिस देखते हुए झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सभी पार्टी अपने सहयोगी दल के साथ बैठक कर रहे हैं. वहीं उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी झारखंड BJP प्रदेश कार्यालय और फिर विधायक नवीन जायसवाल के आवास में हुई बैठक में शामिल होने के बाद नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं.
परिमल नाथवानी इस राज्यसभा चुनाव में सबसे पहले बीते शनिवार को निर्दलीय नामांकन पर्चा खरीदा था. जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई थी. सभी का कहना था कि चुनाव में वह बीजेपी का समर्थन करेंगे. जिसके बाद बीते रविवार की रात से उनके बीजेपी को समर्थन देने की कयास ने तेज पकड़ ली.
वहीं आज सुबह उन्होंने बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह बीजेपी के साथ हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, राजनीतिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में परिमल नाथवानी की पकड़ काफी अच्छी है. उनकी राजनीति में फिर एक बार इंट्री काफी अहम मानी जा रही है. आज सुबह उनके झारखंड BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा ने भी जोर पकड़ ली है कि भारतीय जनता पार्टी इनका समर्थन मिलने जा रहा है और अब यह साफ भी हो गया है. बीजेपी परिमल नाथवानी को अपना समर्थन दे रही है.
यह भी पढ़ें: ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे बिजली विभाग कर्मी की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम
झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा घटनाक्रम: BJP के समर्थन से परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन
संबंधित सामग्री
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा
भरनो के खरवागढ़ा में टायर फटने से अनियंत्रित हुई ऑल्टो, डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर पहुंची
कार का टायर फटने से चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा
बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश
बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई
बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत
पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई
बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा
सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल