न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में जल जीवन मिशन (JJM) के तहत लंबित बकाया राशि मिलने की दिशा में जल्द बड़ी प्रगति हो सकती हैं. राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच लंबे समय से अटकी वित्तीय प्रक्रिया अब आगे बढ़ती नजर आ रही हैं. जानकारी के मुताबिक, 2 जून को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात करेंगे.
इस अहम बैठक में जल जीवन मिशन से जुड़े लंबित मामलों और बकाया राशि पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना हैं. बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण MOU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, MOU पर हस्ताक्षर होने के बाद ही झारखंड को जल जीवन मिशन के तहत लंबित राशि जारी किए जाने का रास्ता साफ हो सकता हैं. फिलहाल केंद्र सरकार के पास राज्य का करीब 6500 करोड़ रुपये बकाया बताया जा रहा हैं.
गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के तहत राज्य के ग्रामीण इलाकों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन फंड की कमी और भुगतान लंबित रहने के कारण कई योजनाओं की रफ्तार प्रभावित हुई हैं. ऐसे में 2 जून की बैठक को राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं.
यह भी पढ़े: BREAKING: राज्यसभा जाना चाहती है हेमंत सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन